- Hindi News
- स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी नृत्य और नाटिका की प्रस्तुति
स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी नृत्य और नाटिका की प्रस्तुति
टिमरनी। सतगुरु विद्या मंदिर उत्कृष्ट स्कूल पोखरनी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैंसी ड्ेस, डांस, नाटिका आदि विधाओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत बीते सत्र के टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. अतुल गोविंद भुस्कुटे, मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. प्रभुषंकर शुक्ल ने की। विशेष अतिथि सरकारी कालेज टिमरनी के प्राचार्य डाॅ. आरके पाटिल, गणेश रायखेरे मौजूद रहे।