पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब सौंदर्यीकरण के लिए नपा के बजट में नहीं एक लाख रुपए

तालाब सौंदर्यीकरण के लिए नपा के बजट में नहीं एक लाख रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद की माली हालत खराब होने का असर विकास कार्यों पर अब साफ दिखने लगा है। आर्थिक हालत खराब होने के कारण नगर विकास और नगर सौंदर्यीकरण की कई योजनाएं लंबित होते जा रही हैं। इसी के चलते खिरकिया-छीपाबड़ नगर के एकमात्र तालाब अटल सरोवर के विकास की योजना भी अब खटाई में पड़ गई है।

तालाब के सौंदर्यीकरण की बात पर नगर परिषद के उपयंत्री ने बताया कि करीब दो माह पूर्व इस विषय पर आवास एवं पर्यावरण विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था। जिस पर 6 जनवरी को वहां से एक पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र में तालाब सौंदर्यीकरण की योजना बनाने के लिए तीन प्रतिशत वास्तविक शुल्क जमा करने की बात कही गई है। यह राशि तालाब के सौंदर्यीकरण की कुल लागत के आधार पर होगी। इसमें से एक लाख की राशि अग्रिम मांगी गई है। फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है। ये राशि जमा करने के बाद ही योजना बनाने का काम शुरू होगा।

तालाब का नामकरण अटल सरोवर होने के बाद से ही नागरिक इसके सौंदर्यीकरण की राह तक रहे हैं। नगर में पार्क और पिकनिक स्पॉट की कमी के कारण इस तालाब के सौंदर्यीकरण का इंतजार नगर की जनता को बेसब्री से है। चारुवा रोड स्थित इस तालब पर नगर के दर्जनों लोग सुबह और शाम को टहलने जाते हैं। गर्मी के मौसम में खुली हवा का लुत्फ उठाते कई लोग यहां बैठे दिखाई देते हैं। नगर की युवा पीढ़ी भी दिनभर की भाग-दौड़ के बाद शाम को अपने मित्रों की टोली के साथ यहीं बतियाते मिलती है। तालाब पर रैलिंग के अभाव के कारण हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। बैठक व्यवस्था होने के कारण सभी को इस तालाब की दीवार पर ही बैठना पड़ता है। यहां पर बैंचों की व्यवस्था की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। लेकिन व्यवस्थित सौंदर्यीकरण कराने के चक्कर में अभी तक छोटी-मोटी व्यवस्थाएं भी नहीं बन पाई हैं। तालाब की दीवार पर एक मजार स्थित है जहां रोजाना कई लोग जाते हैं। गुरुवार को यहां सैकड़ों श्रद्घालुओं का जमावड़ा लगता है। नपा की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के चलते साल 2015 में काम पूरा होते नहीं दिख रहा।

व्यवस्था करवाई जाएगी

^परिषदकी आगामी मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लिया जाएगा। डीडी आॅफिस भोपाल से तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर इंजीनियर रहे हैं। राशि की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। दुर्गादासपाटिल, विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद, खिरकिया

बैठक में निर्णय होगा

^नईपरिषद के समक्ष इस विषय को रखा जा चुका है। परिषद की मीटिंग में ही इसका निष्कर्ष निकलेगा। प्राइवेट कंपनी से भी इसका काम कराने का विचार हो रहा है। परिषद की बैठक में निर्णय होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सुरेशचंदहरद्वाज, उपयंत्री, नगर परिषद खिरकिया

टिमरनी। तालाब का सौंदर्यीकरण का काम खटाई में पड़ता दिख रहा है।