कार्यशाला हुई
रहटगांव | पालीवालस्कूल में बाल हिंसा विषय पर कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला में बच्चों से बाल हिंसा के संबंध में प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने कहा कि जब कोई मानसिक या शारीरिक दबाव होता है तो वे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते। बच्चों ने कहा कि वे स्वतंत्र होकर पढ़ना चाहते हैं दबाव में नहीं। सोशल हेल्थ एंड डवलपमेंट आर्गनाइजेशन टिमरनी के संजय कलोशिया और हरीश ने बच्ची को बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए बाल अधिकार पर चर्चा की।