पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति नहीं मिलने से परेशान हो रहे छात्र

छात्रवृत्ति नहीं मिलने से परेशान हो रहे छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

सिटीरिपोर्टर|टिमरनी

छात्रवृत्तिनहीं मिलने की समस्या को लेकर तहसील कार्यालय में बुधवार को कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन डाॅ. अंबेडकर छात्र एवं युवा संगठन के नेतृत्व में आदिवासी छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने दिया।

ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण वे परेशान हो रहे हैं। छात्रों ने कहा कि यूं तो छात्रवृत्ति नवंबर माह में मिल जाती है, लेकिन इस बार चार माह बीतने को हैं और अभी तक शासन स्तर से मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सका है। कक्षा 11वीं से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित हैं। काॅलेज के छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने के निकल रही सरकारी भर्तियों में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। वहीं विभाग की ओर से दी जाने वाली स्टेशनरी भी अभी तक नहीं मिल पाई है।

ब्लाॅक मुख्यालय पर स्थित आदिमजाति विभाग से संचालित छात्रावासों में लगभग 200 छात्र हैं। जिन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सका जिसे वे परेशान है। प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में पहल कर समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रेमकुमार इवने, अनिल ओसले, राहुल पवारे, धर्मेंद्र पाटले, अरविंद सावनेर, पवन खराटकर, अखिलेश, पंकज आदि शामिल थे।

टिमरनी। तहसील कार्यालय में ज्ञापन देते छात्र।