पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड‌्डी में हरदा ने और वॉलीबाल, क्रिकेट में पुलिस लाइन ने बाजी मारी

कबड‌्डी में हरदा ने और वॉलीबाल, क्रिकेट में पुलिस लाइन ने बाजी मारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय अंतर अनुविभागीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए। कबड्डी में विजेता हरदा और उप विजेता पुलिस लाइन की टीम रही। क्रिकेट और वालीबॉल में पुलिस लाइन की टीम ने बाजी मारी। दूसरे नंबर पर हरदा की टीम रही। रस्साकसी में हरदा की टीम जीती। उप विजेता टिमरनी टीम रही। एसपी प्रेम बाबू शर्मा ने कहा भविष्य में ऐसे खेल आयोजन कर योग्य खिलाड़ियों को संभाग स्तर पर भेजा जाएगा। आयोजक रक्षित निरीक्षक अनिल राय ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एएसपी मलय जैन एसडीओपी विनोद तिवारी सभी थाना प्रभारी जिला खेल अधिकारी मौजूद थे।