- Hindi News
- गन्ने से भरा ट्रक पुलिया में गिरा, ड्राइवर बचा
गन्ने से भरा ट्रक पुलिया में गिरा, ड्राइवर बचा
टिमरनी/हरदा| बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर गन्ने से भरा एक ट्रक पुलिया में जा गिरा। यह घटना सोमवार की शाम खिड़कीवाला गांव के पास हुई। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। वह किसी तरह गेट खोलकर ट्रक से बाहर आया। घटना के बाद हाईवे पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। इस पुलिया पर अाए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां रैलिंग और संकेतक नहीं हैं। इसके पहले विगत 31 जनवरी को ऐसी ही एक घटना होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर हुई थी। रेत से भरा डंपर कड़ोला गांव की देदली नदी के पुल की रैलिंग तोड़कर लटक गया था।