पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐसे होंगे प्रशासनिक इंतजाम

ऐसे होंगे प्रशासनिक इंतजाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचक्रोशी यात्रा 14 से, उमड़ेंगे श्रद्धालु

कलेक्टोरेट में बैठक हुई, यात्रा को लेकर निर्देश दिए

सिटीरिपोर्टर|हरदा

पंचक्रोशीयात्रा 14 फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हंडिया में उमड़ेगी। जहां नर्मदा तट पर पंचकोसी यात्रा का पड़ाव होगा। इस मद्देनजर जिला प्रशासन ने सोमवार को एक बैठक कलेक्टोरेट में बुलाई। कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने कानून, यातायात, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की और श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में एसपी प्रेम बाबू शर्मा, अपर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा सहित हरदा एवं टिमरनी के प्रशासनिक एवं पुलिस सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ये दिए निर्देश

पंचक्रोशीयात्रा के समय सड़क मार्ग पर डंपरों पर रोक लगाने को कहा गया है। नावों में लगे इंजन की पहले ही जांच की जाएगी। नाव से श्रद्धालुओं को देवास जिले तक छोड़ने हेतु नाव की क्षमता के अनुसार सवारियां बैठाई जाएं। प्रत्येक नाव में होमगार्ड के तैराक रहेंगे। नर्मदा घाट मंदिर, रिद्धेश्वर मंदिर, मल्लाह घाट, पेढ़ीघाट, मंदिर एवं मंडी परिसर में रोशनी की जाए। बिजली सप्लाई बाधित हो। घाटों पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था हो। हंडिया के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा दल, पर्याप्त दवाइयां एवं अन्य चिकित्सा सामग्री रखी जाए। मौके पर एंबुलेंस रहे। रिद्धेश्वर मंदिर के नीचे शेड में डॉक्टर रहें।

{कंट्रोल रूम बनेगा। पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

{हंडिया एवं उचान में बांस-बल्लियों की बेरीकेटिंग।

{नर्मदा तट पर गोताखोर ,लाइफ जैकेट, बचाव सामग्री।

{मार्गो पर लाइट व्यवस्था, रात-भर तटीय क्षेत्र में रोशनी।

{जलोदा से हंडिया तक पैदल मार्ग व्यवस्था।

{श्रद्धालुओं के उपचार हेतु मोबाइल चिकित्सा यूनिट।

{घाटों की साफ, सफाई फायर ब्रिगेड व्यवस्था।

{खाद्य पदार्थों की जांच।