पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह समारोह के बैंड बाजे, डीजे बजने से पढ़ाई में हो रही परेशानी

विवाह समारोह के बैंड बाजे, डीजे बजने से पढ़ाई में हो रही परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर परिषद ने सौंपा ज्ञापन

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सोमवार को सौंपा। जिसमें परिषद ने छात्रों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहींं मिल पाई है। यह छात्रवृत्ति हर साल नवंबर माह तक मिल जाती थी, परंतु इस साल अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। वहीं इस समय कक्षा 10वीं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और अगले माह से सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं। लेकिन अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है।

ज्ञापन में बताया कि इन दिनों नगर में शादियों का माहौल होने के कारण चारों ओर देर रात तक लाउड स्पीकर चलाए जाते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। वहीं नगर के छात्रों के लिए शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में बायो विषय नहीं है। ऐसे में यदि कोई भी छात्र बायो विषय लेकर पढ़ना चाहता है तो उसे या तो कहीं बाहर जाकर पढ़ना पड़ता है या फिर महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ना पड़ता है। वहीं शासकीय गर्ल्स स्कूल में काॅमर्स विषय नहीं होने से छात्राओं को परेशानी होती है। साथ ही खेल में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए कोई खेल मैदान नहीं है। परिषद ने मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल सोमवंशी, सोहन राजपूत, मोहित सोलंकी,अश्विनी कुशवाह, मयंक, धीरज गौर, बलराम गौर, गणपत विश्वकर्मा, राहुल सोनपुरे, विवेक मालवीया आदि मौजूद थे।

टिमरनी। एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के सदस्य।