पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅलोनी में फैल रही गंदगी से परेशान रहवासी

काॅलोनी में फैल रही गंदगी से परेशान रहवासी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें कई जगह गंदगी से लोग परेशान हैं। इसको लेकर नगर परिषद की ओर से सफाई के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वहीं नगर में चल रही क्लीन टिमरनी, ग्रीन टिमरनी का दावा सिर्फ दावा ही दिखाई दे रहा है। नगर में कई स्थानों पर कूड़ा- करकट गंदगी पसरी रहती है। काॅलोनियों में फैले कूड़े-करकट से काॅलोनी में रहने वाले लोगों को बदबू और मच्छर, मक्खियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस कारण बीमारियां पांव पसार रही हैं, लेकिन लगता है कि इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। नगर की कुछ काॅलोनी और गलियों में सफाईकर्मी कचरा उठाने वाली गाड़ी पहुंचती ही नहीं है। गंदगी के बीच नागरिक रह रहे हैं और उनके बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सफाई के नाम पर बड़ी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन इसका फायदा आमजन को नहीं मिल पा रहा है।

कनवा काॅलोनी में रहने वाले लगभग आधा दर्जन परिवार के लोग भोजन करने से पहले घर में धुआं करते हैं। जिससे घर में फैले मच्छरों से राहत मिल सके। इसके बाद ही वे लोग खाना खा पाते हैं। स्थिति यह है, कि घर की दीवारों पर ही मच्छर देखे जा सकते हैं। वार्ड के नागरिक गजराजसिंह तोमर, जयप्रकाश पाटिल, राकेश गुर्जर ने बताया कि इन कालोनियों में पक्की नालियां बनी हैं और ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था है। जिससे गंदा पानी पूरी कालोनी में फैलता रहता है।

ये है स्थिति

नगरके वार्ड 13 के अंतर्गत कनवा कालोनी में लगभग आधा दर्जन आवासों के रहवासी गंदगी, मच्छर और बदबू के कारण बीते दो माह से परेशान हो रहे हैं। यहां खाली प्लाट पर रुका हुआ पानी भरा हुआ है, जिसमें डिस्पोजल, कचरा आदि पड़ा हुआ है। नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं नगर परिषद सीएमओ एचआर खाड़े ने बताया की कर्मचारी भेजकर इसका निरीक्षण किया जाएगा और सफाई की व्यवस्था बनाई जाएगी।

टिमरनी। वार्ड में फैली गंदगी दिखाते वार्डवासी।