यह किए जा सकते हैं संशोधन
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल से आए निर्देश
अब ऑनलाइन होगा मार्कशीट में संशोधन
अबयदि किसी छात्र की मार्कशीट मे कोई गलती हो जाती है तो उसे ठीक करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी मार्कशीट में आई गलती को सुधरवा सकते हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नवीन प्रक्रिया में छात्रों की अंकसूची गुम होने, चोरी होने या नष्ट होने के संबंध में स्व प्रमाणित घोषणा पत्र देना होना। एफआईआर की काॅपी ऑनलाइन लगानी होगी। ये सभी चीजें ऑनलाइन होने से आवेदक को कम समय में ही सुधार की हुई मार्कशीट जारी कर दी जाएगी। इससे जहां एक ओर समय बचेगा, वहीं दोबारा गलती की संभावना भी कम रहेगी। टिमरनी बीईओ एमएस यादव ने बताया की इस प्रक्रिया में अलग-अलग सुधार के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त निर्देश पत्र की प्रतियां स्कूलों को भेज दी गई हैं। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से डुप्लीकेट अंकसूची बन जाएगी। इसी तरह जन्म तिथि में संशोधन के लिए आवेदन प्राचार्य की ओर से फारवर्ड किया जाएगा। यह संशोधन रिजल्ट खुलने के तीन साल के भीतर ही कराना होगा। निर्देश पत्र में सभी संशोधन निर्धारित शुल्क जमा करने पर ही किए जा सकेंगे। यह निर्देश सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की ओर से 14 जनवरी 2015 को जारी किए गए हैं।
यह है नियम
माध्यमिकशिक्षा मंडल की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार छात्र, अभिभावक के नाम, उपनाम में स्पेलिंग की गलती को भी सुधरवाया जा सकता है। सुधार के आधार में मूल दस्तावेज होगे जो छात्र के प्रवेश लेते समय अभिभावक द्वारा भरे हुए हैं। इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह संशोधन रिजल्ट खुलने के एक साल के अंदर कराना होगा। इसके बाद आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।
प्रतिलिपि अंकसूची, प्रमाण पत्र जारी करना, जन्म तिथी, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, उपनाम, फोटोग्राफ सहित नामांकन क्रमांक में संशोधन।