- Hindi News
- चुनाव में गड़बड़ी दिखे, तो तुरंत सूचना दें: शर्मा
चुनाव में गड़बड़ी दिखे, तो तुरंत सूचना दें: शर्मा
तहसीलकार्यालय में गुरुवार को पंचायत चुनाव को लेकर गठित किए गए कम्युनिकेशन दल के सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा, रहटगांव तहसीलदार अजय शर्मा द्वारा निर्देश दिए गए।
बैठक में कम्युनिकेशन दल के सदस्यों को बताया गया कि जिस दिन मतदान दल रवाना होंगे तभी से उनकी ड्यूटी शुरू हो जाएगी। इसमें मतदान दलों को सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदान की जानकारी हर दो घंटे में लेना आवश्यक है। साथ ही बूथों पर कोई समस्याएं पाई जाती है तो उसे नोट किया जाए। यदि कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना प्राप्त होती है तो कम्युनिकेशन दल के सदस्य उसे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों सूचित करें।
रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि जहां नेटवर्क की परेशानी है वहां पर वायरलेस सेट की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे है। 19 फरवरी को कम्युनिकेशन दल की टेस्टिंग तहसील कार्यालय में होगी। कम्युनिकेशन दल के सदस्यों को लगभग दस पोलिंग बूथ मिलेंगे। इसमें चुनाव ड्यूटी में लगे प्राधिकृत अधिकारी, बूथ अधिकारी, पुलिस से हर दो दो घंटे में जानकारी ली जाएगी।
मोबाइल में नहीं मिलता बैलेंस
बैठक में कम्युनिकेशन दल के सदस्यों ने पंचायत चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि उन्हें पहले हुए लोकसभा और विधानसभा में भी जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन चुनाव में उपयोग किए गए मोबाइल फोन के लिए राशि नहीं मिली। इस पर सवाल उठाते हुए दल के सदस्यों ने कहा कि इस बार भी हमें अपने ही खर्चे से बैलेंस डलवाना पड़ेगा या इसके लिए कुछ आवंटन मिलेगा। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय को चिट्ठी लिखकर व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है। बैठक के दौरान बीईओ मंगलसिंह यादव, पंचायत निरीक्षक लखनलाल बिल्लौरे, कम्युनिकेशन दल के सदस्यों में शिक्षक, महिला बाल विकास विभाग,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल थे।
टिमरनी। चुनाव को लेकर कम्युनिकेशन दल की बैठक रखी गई।
बैठक