- Hindi News
- शहर की विकास योजना के 7 प्रस्ताव, जनता देगी सुझाव
शहर की विकास योजना के 7 प्रस्ताव, जनता देगी सुझाव
मप्र विज्ञान और तकनीकी विभाग को मैप बनाने भेजी जाएगी विकास योजना
सिटीरिपोर्टर|हरदा
वर्ष2030 में हरदा शहर कैसा होगा। इसके मद्देनजर शहरी तस्वीर बदलने की योजना तैयार हो रही है। डेढ़ दशक बाद के मास्टर प्लान में विकास योजना के 7 प्रस्ताव बनाए गए हैं। इन प्रस्तावों की विकास योजना मप्र विज्ञान और तकनीकी विभाग को मैप बनाने भेजी जाएगी। खासतौर पर हरदा को एजुकेशन हब के रूप में भी विकसित किया जाएगा। इसी के चलते एग्रीकल्चर, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रस्ताव जोड़ने की सिफारिश की गई है। शहर में पहले से प्रस्तावित बायपास, ट्रांसपोर्ट नगर, बाॅटनीकल गार्डन, आवासीय क्षेत्र के प्रस्ताव भी जोड़े गए हैं। शहर के फैलाव, जरूरत और सुविधाओं के लिए विकास का खाका कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति ने तैयार किया है। समिति सदस्य के रूप में जिला प्रशासन, जिला पंचायत, फाॅरेस्ट समेत अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हैं।
हरदा। जिले का नक्शा देखतेे कलेक्टर अधिकारी
आमोद-प्रमोद क्षेत्र
आमोद-प्रमोदक्षेत्र विकसित करने होशंगाबाद रोड पर ग्राम उड़ा की भूमि पर खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। स्टेडियम निर्माण के लिए खंडवा बायपास पर खेड़ी मेहमूदाबाद की भूमि को प्रस्तावित करना है।
दूसरापहलू : नेहरूस्टेडियम के मैदान पर ही क्रिकेट के अलावा, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल कबड्डी के टूर्नामेंट होते हैं। मिडिल का मैदान खेलों के लिए विकसित नहीं है।
डेव्लपमेंट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है
^हरदाशहर का डवलपमेंट प्लान सन् 2030 के मद्देनजर तैयार किया जा रहा है। राज्य शासन को 7 प्रस्ताव भेजे गए हैं। अगले साेमवार को नगर ग्राम निवेश विभाग की टीम फिर आने वाली है। इसके बाद प्लान का प्रकाशन और जनता से सुझाव लेने का समय तय होगा। रजनीशश्रीवास्तव, कलेक्टर हरदा
मैप भेजा जाएगा
^इनसभी प्रस्तावों की विकास योजना तैयार कर मध्यप्रदेश विज्ञान और तकनीकी विभाग को मैप निर्माण हेतु भेजी जाएगी। बाद में इसका प्रकाशन आम जनता के लिए किया जाएगा। नागरिक अपने सुझाव तथा आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। सुनीलनाथ, उप संचाक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग
बायपास पर कॉलेज, स्कूल का िनर्माण
हरदा-खंडवामार्ग एवं इसके प्रस्तावित बायपास पर कड़ौला उबारी एवं खेड़ी मेहमूदाबाद, सामरधा, रिछाड़िया गांव की जमीन पर कॉलेज एवं स्कूल निर्माण प्रस्तावित है। हरदा-इंदौर रोड पर एवं इंदौर रोड से होशंगाबाद रोड बायपास रोड के आसपास हरदाखुर्द एवं उड़ा की जमीन पर अस्पताल निर्माण करने का प्रस्ताव है।
दूसरापहलू : हरदामें प्रस्तावित गर्ल्स कॉलेज की योजना मंजूर हुई पर कॉलेज नहीं बन पाया। एलएलबी की क्लासेस भी शुरू नहीं हो रही हैं।
आवास एवं व्यावसायिक क्षेत्र
हरदानगरीय क्षेत्र की भूमि के बाद इंदौर रोड पर हरदाखुर्द एवं पिडगांव की जमीन, होशंगाबाद रोड पर उड़ा गांव, खंडवा बायपास पर खेड़ी मेहमूदाबाद की भूमि तथा खंडवा रोड पर कड़ौला उबारी की भूमि पर यह क्षेत्र प्रस्तावित किया जाना है। व्यावसायिक क्षेत्र उक्त आवासीय भूमि के बीचोंबीच विकसित होगा।
दूसरापहलू : शहरऔर इसकी सीमा से लगी जमीन पर आवासीय कॉलोनियां बन गईं लेकिन इन्हें वैधता का दर्जा नहीं मिला। यहां सड़क, पानी बिजली की समस्या है।
यातायात नगर : उड़ा में प्रस्तावित
यातायातनगर इंदौर रोड से होशंगाबाद रोड बायपास पर उड़ा गांव की जमीन पर प्रस्तावित है। गांव टिमरनी की आेर शहर से लगा हुआ है।
दूसरापहलू : ट्रांसपोर्टनगर नहीं होने से शहर के भीतर भारी वाहनों से माल चढ़ाने-उतारने का काम होता है।
बसस्टैंड : हरदा खुर्द की जमीन का चयन
हरदाखुर्दगांव की जमीन का चयन बस स्टैंड के लिए किया जाएगा। यह गांव इंदौर रोड पर शहरी सीमा से लगा हुआ है।
दूसरापहलू : खंडवारोड पर बना उप बस स्टैंड बंद पड़ा है। भवन, प्रतीक्षालय, टिकट विंडो सब कुछ है पर बसें नहीं रुकती।
उद्योगक्षेत्र : सूखनी नदी के पास का क्षेत्र प्रस्तावित
औद्योगिकक्षेत्र के लिए रिछाड़िया गांव की भूमि पर सूखनी नदी के आसपास का क्षेत्र प्रस्तावित किया जाना है। यह वायपास इंदौर रोड से खंडवा रोड से जुड़ेगा।
दूसरापहलू : 56एकड़ के औद्योगिक क्षेत्र में 70 टिंबर मिल, 9 दाल मिलें अन्य इकाइयां हैं। जो उद्योग बंद हो गए वहां अतिक्रमण है।
शहर में बायपास मार्ग
पहलाबायपास इंदौर रोड से होशंगाबाद रोड पर होगा। इंदौर रोड से अभयदाता हनुमान मंदिर के सामने से नहर किनारे होते हुए हरदाखुर्द की भूमि पर छीपानेर रोड को क्रास करते हुए ग्राम उड़ा तथा खिड़कीवाला के बीच होशंगाबाद रोड तक यह बायपास बनाया जाएगा। दूसरा बायपास इंदौर रोड से खंडवा रोड पर होगा। यह इंदौर रोड से अभयदाता हनुमान मंदिर के पीछे से खेड़ी मेहमूदाबाद, सामरधा की भूमि से होते हुए कड़ौला उबार गांव के आगे खंडवा रोड तक बनाया जाना प्रस्तावित है।
दूसरापहलू : हरदानगरपालिका ने शहर में तीन बायपास की योजना राज्य शासन को भेजी थी। योजना मंजूरी में अटकी है।