पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से खराब फसल का सर्वे कराने मांग की

बारिश से खराब फसल का सर्वे कराने मांग की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतेदिनों क्षेत्र में हुई मावठे की बारिश, आंधी और ओले से रबी सीजन की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नुकसान की भरपाई के लिए किसान सर्वे और मुआवजा मांगने लगे हैं। गुरूवार को को तहसील कार्यालय में भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई पोखरनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार हरीशंकर विश्वकर्मा को एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से भारतीय किसान संघ ने बताया कि दो दिन पहले क्षेत्र में हुई मावठे की बारिश,आंधी और ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगी रबी सीजन की फसल गेहूं चना को अत्यधिक नुकसान हुआ है। तेज आंधी तूफान से खेतों में लगी गेहूं की फसल जमीन पर पूरी तरह बिछ गई और चने की फसल खराब हो गई है। फिलहाल चने की फसल फल और फूल पर होने से इसे नुकसान हुआ है। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर शासन से राहत राशि दिए जाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण तहसील के सैकड़ों गांव में किसानों को खासा नुकसान हुआ है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम इकाई अध्यक्ष परमानंद दोगने, मंत्री अरविंद चौधरी, राहुल गुर्जर, मनीष दोगने,राकेश गुर्जर, हरिओम रायखेरे, राधेश्याम चौहान आदि मौजूद थे।

टिमरनी। बारिश, आंधी से फसल नुकसान के सर्वे को लेकर भाकिसं ने ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन