पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के तारों को बांस का टेका देकर संभाला

बिजली के तारों को बांस का टेका देकर संभाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधा दर्जन से अधिक घरों पर से निकले हैं बिजली के तार

सिटीरिपोर्टर|टिमरनी

लोगोंके सिर से बिजली का करंट दौड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी कंपनी द्वारा मकानों के ऊपर से निकलने वाली लाइन को नहीं हटाया जा रहा है जिससे यहां रहने वाले लोगों को हादसे की आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में तो लोग छतों पर भी जाने से घबराते हैं।

शहरी क्षेत्र में घरों के ऊपर और आसपास से निकले बिजली के तार लोगों के लिए खतरा बन गए है। जिसके कारण पहले कई अनहोनी घटनाएं हो गई है लेकिन इसके बाद भी बिजली कंपनी द्वारा लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। घरों के आसपास और ऊपर से निकले बिजली के तार से अक्सर लोगों को हादसे होने का भय बना रहता है। नगर के वार्ड क्रमांक 14 रहटगांव रोड पर स्थित लगभग आधा दर्जन से अधिक आवास के ऊपर से सर्विस लाइन के तार निकले है जिससे यहां रोजाना ही यहां रहने वाले लोगों को अपनी जान का खतरा बना रहता है।

आवास की छत से लगभग तीन फीट की ऊंचाई से सर्विस लाइन निकली हुई है। जिसके कारण परिवार के लोगों को छत पर अपने काम से आने के दौरान बहुत सावधानी रखना पड़ती है। यहां के नागरिकों ने बताया कि बिजली कंपनी ने कुछ दिन पहले यहां लगे ट्रांसफार्मर को हटा दिया गया है। लेकिन छतों के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। कुछ आवासों पर झूलते बिजली के तारों को बांस और बल्लियों का टेका देकर ऊंचा किया गया है।

नगर में अनेक स्थानों पर बिजली के खंभों से घरों में दिए गए बिजली के कनेक्शन अव्यवस्थित ढंग से दिए गए हैं इसका नजारा बिजली के खंभों पर फैले तारों के जाल से लगाया जा सकता है। कई स्थानों पर साफ तौर से खंभों पर तारों का मकडज़ाल देखा जा सकता है।

जिसके कारण थोड़ी सी हवा आंधी चलने पर ही स्पार्किंग, तार टूटने और पॉवर कट होने जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नगर में नए पोल लगाने और केबल वायर लगाने का काम किया गया है लेकिन यह काम आधा अधूरा ही पड़ा हुआ है।

सुपरविजन चार्ज देकर हटवा सकते हैं

^जहांघरों के ऊपर से बिजली के तार गुजरे है उन्हें हटाया जा सकता है लेकिन इसके लिए व्यक्ति स्वयं के खर्चे पर सुपरविजन चार्ज देकर हटवा सकते है। नगर में अभी केबलिंग का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद पोलों पर से तार हट जाएंगे। सत्येंद्रमलिक, जेई बिजली कंपनी टिमरनी

^बिजली लाइन निकली है जो छत से तीन फीट ऊपर है। छत पर काम से आने जाने में हर समय घटना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार कंपनी अधिकारियों को मौखिक तौर पर इस समस्या से अवगत कराया गया है। पर कुछ नहीं होता। अतुलकुशवाहा, वार्ड क्रमांक 14

^कंपनीकी सर्विस लाइन छत के बिल्कुल नजदीक से गुजरी है जिससे आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे हटाया जाना चाहिए। लंबे समय से यह समस्या बनी है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आशीषकुशवाहा, टिमरनी

टिमरनी। छत से निकले बिजली के तारों को बल्लियों का टेका दिया गया है।