स्पोर्ट्स रिपोर्टर|हरदा
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|हरदा
शनिवारको पुलिस के अधिकारी और जवान विकेट और बल्ला लेकर नेहरू स्टेडियम में उतरे। यहां अंतर अनुविभागीय पुलिस खेलकूद स्पर्धा दो दिन चलेगी। पुलिस के जवानों की रस्साकशी स्पर्धा रोचक रही। जवानों ने वालीबाॅल कबड्डी भी खेली।
एसपी प्रेमबाबू शर्मा ने मैदान पर कतारबद्ध खड़े क्रिकेट के खिलाड़ियों से परिचय पाया। उन्होंने बेटिंग भी की। डीआरपी लाइन ने एसएएफ को 44 रनों से हरा दिया। रस्साकसी में डीआरपी लाइन ने विशेष सशस्त्र बल को भी शिकस्त दी।
वहीं टिमरनी ने डीआरपी लाइन को मैदान से बाहर किया। कबड्डी के मुकाबले में अनुविभाग टिमरनी ने जिला पुलिस लाइन को पराजित किया। स्पर्धा के दौरान मैदान पर एसडीओपी विनोद श्रीवास्तव हरदा, शेषनारायण तिवारी टिमरनी, थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी, एमएल गाठिया, वीपी सिंह, आरएस घुरैया टीम लेकर उतरे।