- Hindi News
- लायनेस रीजनल कांफ्रेंस 9 को, आयोजन समितियां बनीं
लायनेस रीजनल कांफ्रेंस 9 को, आयोजन समितियां बनीं
लायनेसक्लब की रीजनल कांफ्रेंस सोमवार 9 फरवरी को इंदौर रोड पर सांई मंदिर के सामने पुरोहित गार्डन में होगी। इसमें मुख्य अतिथि लायनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट निहारिका निगम होंगी। मुख्य वक्ता सुषमा श्रीवास्तव के अलावा शशि बंसल, तिलोत्तमा गोयल, श्याम साकल्ले सुनील बागरे की मौजूदगी रहेगी।
रीजनल को-आर्डिनेंटर रेखा पटेल ने बताया कि सुबह 9.30 बजे रजिस्ट्रेशन से कांफ्रेंस शुरू हो जाएगी। इसमें उद्घाटन सत्र, सम्मान समारोह और रोचक प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन में लायंस क्लब हरदा सिटी, हरदा कपल, हरदा मेन, खिरकिया उन्नति, टिमरनी, रहटगांव किरण, हरदा सखी, हंडिया मां रेवा नसरुल्लागंज की भागीदारी होगी।
कांफ्रेंस के लिए आयोजन समितियां बनाई गई हैं। स्वागत समिति में रेखा मोहता, पूजा तिवारी, संगीता सराफ, भारती अग्रवाल, रजिस्ट्रेशन समिति में विनीता सक्सेना, उर्मिला सिंध, मनीषा अग्रवाल, शोभा बांगर्ड शामिल हैं।
बैनर प्रेजेंटेशन मंें माया सिंहल, नेहा अवस्थी, संगीता राय प्रेरणा जैन, भोजन व्यवस्था में जया बाहेती, प्रमिला जैन, कीर्ति तिवारी, रेणु पाटिल, स्मृति चिह्न समिति में नीता अग्रवाल, डिंपल सराफ, भावना बजाज, सुनीता गोयल, अवार्ड वितरण समिति में अनीता अग्रवाल, राखी पटेल, ज्याेति दुबे, भावना अग्रवाल तथा व्यवस्थापन समिति में निर्मला अजमानी, मालन विपट, ऊषा गोयल, करूणा मिश्रा हैं।