पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल डीवर्मिंग डे पर हुुई कार्यशाला

नेशनल डीवर्मिंग डे पर हुुई कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी| शनिवारको नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेशनल डीवर्मिंग डे को लेकर कार्यशाला रखी गई। जिसमें बीएलओ डाॅ. एमके चौरे, बीपीएम तरुण पाटिल मौजूद थे। कार्यशाला मंे स्कूलों के जनशिक्षक, प्राचार्य, एएनएम सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद था। कार्यशाला में डाॅ. चौरे ने बताया कि नेशनल डीवर्मिंग डे 10 फरवरी को मनाया जाना है। इसमें एक से पांच साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में और पांच से उन्नीस साल तक सरकारी स्कूल सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूलों में पंजीकृत सभी बालक-बालिकाओं को कृमिनाशक दिया जाना है। स्कूल स्तर पर दवाई वितरण को लेकर जानकारी दी गई। स्कूल में दवा देने के लिए पीने का साफ पानी रखे जाने। दवा ले चुके बच्चोें का रिकार्ड रखने आिद जानकारी दी गई।





ऐेसे बच्चे जो डीवर्मिंग डे के दिन बीमारी या अनुपस्थिति के कारण छूट जाएं, उन्हे 11 से 14 फरवरी तक दवाई देने के लिए कहा गया।