तितली-रानी गीत पर नन्हे कदम थिरके
सरस्वतीशिशु विद्या मंदिर में शनिवार को वार्षिक उत्सव के दूसरे सोपान के कार्यक्रम हुए। स्कूल के नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्र्रस्तुतियां दीं। इससे पहले वार्षिक उत्सव का पहला कार्यक्रम हो चुका है। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि नेहा जैन, नंदिनी अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता समाजसेविका अंजली राठौर ने की। संगीत टोली ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम का शुभारंभ तितली रानी तितली रानी नृत्य की जोरदार प्रस्तुति के साथ हुआ। मंच पर बच्चों ने देशभक्ति की प्रस्तुतियां भी दी। छोटे बच्चों ने प्रकृति के साथ मानव के सामंजस्य पर्यावरण के संतुलन और पेडो़ं के महत्व को दर्शाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फैंसी ड्रेस में मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, पंिडतजी, तोता, शेर आदि के रूप में बच्चों ने मनमोह लिया। कार्यक्रम में लगभग एक हजार अभिभावक, छात्र-छात्राएं, संस्था परिवार के साथ समिति सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कबड्डी, बैडमिंटन, दौड,़ कूद, आदि खिलाड़ियों के साथ शिशु वाटिका में हुई शारिरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिशु भारती की छात्रा प्रिया राजपूत एवं नेहा राजपूत ने किया। कार्यक्रम के अंत में मीना दुबे ने आभार व्यक्त किया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को वार्षिक उत्सव में नृत्य करते बच्चे।