पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय में प्रवेश के लिए दी चयन परीक्षा

नवोदय में प्रवेश के लिए दी चयन परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरनवोदय स्कूल की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा हुई। खिरकिया में यह परीक्षा दो सेंटरों पर हुई। चयन परीक्षा में बच्चों को मानसिक, अंक गणित भाषा से संबंधित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने के लिए दिए गए। खिरकिया नगर में शासकीय गर्ल्स स्कूल में 365 बच्चों को परीक्षा देना थी।

इनमें से 350 उपस्थित हो पाए और उत्कृष्ट स्कूल खिरकिया में 364 बच्चों को परीक्षा देना थी, इनमें से 322 उपस्थित हुए। परीक्षा सुबह ग्यारह बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली। ग्रामीण कोटे के अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आए बच्चों की संख्या ज्यादा नजर रही।

इधर टिमरनी में भी शनिवार को शासकीय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में नवोदय प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। इसमें 496 में से 483 परीक्षार्थियों शामिल हुए। कुल 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 27 पर्यवेक्षक बनाये गए। इस दौरान तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा ने स्कूल में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य कुसुम ताम्बुलकर, बीईओं मंगलसिंह यादव मौजूद थे।



खिरकिया। जवाहर नवोदय स्कूल प्रवेश की परीक्षा देते छात्र।