टिमरनी| शनिवारको नगर से लगे रहटगांव रोड पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। एएसआई नेपालसिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाही की गई। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायतें दी गईं। इस दौरान 15 वाहनों पर 1500 रुपए की राशि की चालानी कार्रवाई की गई।