टिमरनी| इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर बुधवार सुबह 11 बजे टिमरनी और सोडलपुर के बीच एक चार पहिया वाहन अचानक पलट गया। वाहन में सवार युवक को चोटें आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन को बचाने के फेर में चार पहिया वाहन असंतुलित होकर पलट गया।