पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमारी से बचाने स्कूली बच्चों को कृमिनाशक दवा का डोज दिया

बीमारी से बचाने स्कूली बच्चों को कृमिनाशक दवा का डोज दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार से बच्चों के पेट में पड़ने वाले कृमि को दूर करने के लिए कृमिनाशक दवा का डोज दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया गया अभियान 10 फरवरी तक चलेगा। इसमें 1 से लेकर 19 वर्ष तक के युवाओं को दवा दी जानी है। पहले दिन छूट गए बच्चों और युवाओं को 14 फरवरी तक दवा दी जाएगी। अभियान के निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित की हैं।

अभियान में ब्लाक के 296 सरकारी स्कूल व छात्रावास और 190 आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अभियान को लेकर 4 टीमें बनाई गई हैं। जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. केशरी प्रसाद, डॉ. पुष्पा देशमुख, डॉ. राजेश मीना, डॉ. उमेश खातरकर, डॉ. उदित भट्ट शामिल थे। तहसील के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल पोखरनी का बीएमओ डॉ. एमके चौरे, बीपीएम तरुण पाटिल ने दौरा कर जायजा लिया।

70 बच्चों को दी दवा

चारखेड़ा| राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर बरकलां के आंगनबाड़ी केंद्र में 1 से 5 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा दी। इसमें 1 से 2 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक दिया गया। इसके अलावा 2 से 5 साल तक के बच्चों को गोली दी गई। इस दौरान बच्चों का वजन भी लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता खले ने बताया 70 बच्चों को दवा दी गई।



खिरकिया| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा बुधवार को कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसके तहत ब्लॉक के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल नामक कृमिनाशक गोली चबाने को दी। इस कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. आरके विश्वकर्मा ने ग्राम चारूवा की सरकारी स्कूलों में बच्चों को गोलियां खिलाई। इसी प्रकार नगर के कन्या मिडिल स्कूल में प्रधानपाठक प्रदीप रिछारिया, शिक्षक उमेश सिटोके, जीपी विश्वकर्मा ने 181 छात्राओं को गोलियां खाने को दी। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को गोलियां वितरित की गई। इधर, कांकरिया, बारंगी, खमलाय, काल्याखेड़ी, बड़नगर सहित आसपास के गांवों के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमिनाशक गोली दी गई।

44 हजार गोलियां

खिलाने का लक्ष्य
सरकारी अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक अभियान को लेकर ब्लाक में 44 हजार गोलियां खिलाई जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अंतर्गत बीते दिनों 610 कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण भी दिया। इसमें सरकारी स्कूलों के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल हुए थे। स्कूलों और आंगनबाड़ियों के बच्चों को निगरानी में दवा खिलाई गई।

दवा के साथ दी समझाइश

करताना|
बुधवार को ग्राम पंचायत भुन्नास के आंगनबाड़ी केंद्र 2 में बच्चों को कृमिनाशक दवा दी। इस दौरान बच्चों को बीमारी से दूर रहने के उपाय बताए। उन्हें साफ-सफाई अपनाने की समझाइश दी। इस दौरान एएनएम साधना गौर ने बताया कृमि संक्रमण से खून की कमी होती है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला सोलंकी, सहायिका चंदा बाई, आयुर्वेदिक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पूनम भोसले, आशा कार्यकर्ता कंचन इवने मौजूद थीं।

रहटगांव में बच्चों को दवा दी

रहटगांव|
क्षेत्र के शासकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों काे कृमिनाशक दवा का डोज दिया। इस दौरान प्राचार्य डीसी मालवीय, सुपरवाइजर दिनेश कहार, सत्य नारायण गौर, आलोक बिल्लौरे और इंदिरा तिवारी मौजूद थे।





बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक गोली
टिमरनी। स्कूल में बच्चों को कृमिनाशक दवा देते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...