खेल संगठनों ने जलाए पर्चे
राधास्वामी संस्था ने बुधवार को लीज की जमीन को लेकर नगर में पर्चे वितरित किए। इसके विरोध में जन संघर्ष समिति के सदस्य उतर आए। उन्होंने विरोध जताते हुए पर्चे जलाए और नारेबाजी की।
जन संघर्ष समिति द्वारा खेल मैदान और बस स्टैंड की मांग को लेकर जमीन को लीज मुक्त कराने मुहिम चलाई जा रही है। समिति के सदस्यों का कहना है नगर के बीच स्थित शासकीय जमीन को लीज पर दिया गया है। इसे लीज मुक्त कराने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इस संबंध में राधास्वामी संस्था के मैनेजर राजाबरारी स्टेट के हवाले से पंपलेट वितरित किए। इसमें राधास्वामी हाई स्कूल, मिडिल स्कूल के स्थाई लीज भूमि रकबा 3.47 एकड़, खसरा नंबर 140/2 और 146/2 के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी दी है। इस पंपलेट को लेकर खेल संगठन ने विरोध जताते हुए पर्चे जलाए।