बंद मिला स्कूल, शिक्षक और बच्चे भी थे नदारद
टिमरनी। अधिकारियों को बंद मिला स्कूल।
भास्कर संवाददाता िटमरनी
जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी बीएस कटारे और बीएसी सतीश वर्मा ने बुधवार को ब्लॉक के तहत आने वाले वनग्रामों के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांगराढाना का स्कूल बंद मिला। स्कूल से शिक्षक और बच्चे नदारद थे। बीआरसी ने यहां पंचनामा बनाया।
निरीक्षण के दौरान बीआरसी को मिडिल स्कूल गांगराढाना सुबह साढ़े 11 बजे बंद मिला। स्कूल के प्रधान पाठक सुशील बर्मन, अतिथि शिक्षक राजेंद्र जायद गैरहाजिर मिले।
इनका किया निरीक्षण
टीम ने शासकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूल बड़वानी, गोराखाल, केलझिरी, गांगराढाना का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी प्राथमिक स्कूल गांगराढाना, प्राथमिक व मिडिल स्कूल बड़वानी, गोराखाल, केलझिरी पहुंचे।
पंचनामा बनाया है
निरीक्षण के दौरान मिडिल स्कूल गांगराढाना बंद मिला। जिसका पंचनामा बनाया है। कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बीएस कटारे बीआरसी टिमरनी