भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
रहटगांव| फारेस्ट रोड पर स्थित गार्डन में मंगलवार देर रात रामदेव बाबा का जम्मा जागरण रखा। इसमें गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। बुधवार सुबह तक चले भजनों के दौर में श्रद्धालु जमकर झूमे। कलाकार राकेश दीक्षित ने बाबा रामदेव के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कार्यक्रम में टिमरनी विधायक संजय शाह, हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने के अलावा सोडलपुर, कनगांव, खमगांव, झाड़बीड़ा, नजरपुरा, फुलड़ी, कासरनी के लोग मौजूद थे।