पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सराफा व्यापारियों ने जताया विरोध

सराफा व्यापारियों ने जताया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी| सराफा एसोसिएशन ने दो लाख रुपए तक की खरीदी पर पेन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर बुधवार को विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। सराफा व्यापारियों ने बताया 10 लाख रुपए की खरीदी-बिक्री पर पेन कार्ड का नियम लागू था। केंद्र सरकार ने अब इसे घटाकर 2 लाख रुपए कर दिया है। यह नियम अव्यवहारिक है और सराफा व्यवसाय पर कुठाराघात है। नगर के सराफा व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए इस नियम को वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गर्ग, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दोगने, सचिव कुबेर जैन, राकेश गर्ग, उमेश गर्ग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...