4 साल में भी पूरी नहीं बन सकी सड़क
मार्गनिर्माण के संबंध में गांव में लगे बोर्ड पर निर्माण एजेंसी का नाम है, ही मार्ग की लागत का कहीं जिक्र है। इस तरह रोड की लंबाई-चौड़ाई तक नहीं लिखी गई है। गांव के कुछ बुजुर्ग कहते हैं अभी तक जो अधूरा निर्माण किया गया है वो बहुत घटिया है। पूरी सड़क पर मुरम और पत्थर ही नजर रहे हैं। ग्रामीणों को रोज आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लहाड़पुर से बैराखेड़ी मार्ग पर बनाई गई घटिया किस्म की पुलिया आज रपटा से भी बदतर हो गई है और पुलिया का निर्माण पूरा होने से पहले ही इसमें दरारें गई हैं। पूरी पुलिया जमीन में धंस गई है, जो रपटे के समान दिखाई दे रही है।
लेटलतीफी
टिमरनी। लहाड़पुर-बैराखेड़ी मार्ग पर बनी पुलिया रपटा की तरह हो गई है।