पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव, गलियों में सजे हैं पंडाल, आज से गूंजेंगी जगदंबा की जय जयकार

गांव, गलियों में सजे हैं पंडाल, आज से गूंजेंगी जगदंबा की जय-जयकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी| नगरसहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को जगह-जगह देवी की प्रतिमा रखी जाएगी। श्रद्धालु धूमधाम से नाचते गाते पंडालों में प्रतिमा स्थापित करेंगे। समितियां नवदुर्गा का त्यौहार धूम-धाम से मनाएंगी। नवरात्रि में सभी महिला पुरुष श्रद्धालु सुबह से शीतला माता मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। नगर की शीतला माता मंदिर कई साल पुराना है। मंदिर के पुजारी मदनदास बैरागी ने बताया कि बड़े बुजुर्ग कहते थे कि 100 साल से ज्यादा पुराना मंदिर है। इस मंदिर में पहले गूलर के पेड़ के नीचे देवी की प्रतिमा स्थापित थी। उस समय मंदिर नहीं बना था आसपास वीराना था।

चारखेड़ा|सार्वजनिकदुर्गा उत्सव समिति की ओर से गुरुवार को दुर्गा देवी प्रतिमा

की स्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस बार भी ग्राम पंचायत के तीनों गांव चारखेड़ा, निमाचा, बरकला के श्रद्धालु एक ही स्थान पर देवी प्रतिमा चारखेड़ा कन्या स्कूल परिसर में स्थापित कर रहे हंै। बृजकिशोर पाटिल, अशोक चौधरी, मुन्नीलाल रायखेरे, मोहनदास गुर्जर, मदन पटेल, कमल पाटिल, राजू मिश्रा ने बताया कि नौ दिन देवी का अलग-अलग शृंगार किया जाएगा।

सोडलपुर|सभीसार्वजनिक स्थानों पर बैठाई जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं और घट

स्थापना से पूर्व समितियां रात-दिन पंडाल सजाने में जुटी रहीं। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत से ही पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया है। इस बार तीन स्थानों पर देवी प्रतिमाएं और एक स्थान पर साईंबाबा की प्रतिमा बैठाई जा रही है। कुईली वाली माता मंदिर और आई माता मंदिर पर भी नौ दिनों तक धूम मची रहेगी।

खिरकिया। विशेष वाहन पर सवार होकर हरदा से खिरकिया लाए मां की प्रतिमा।