पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा 33 डिग्री पर, गर्मी और उमस से लोग परेशान

पारा 33 डिग्री पर, गर्मी और उमस से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको सूरज जमकर चमका। तेज धूप के कारण पारा 33 सेंटीग्रेड तक गया। इससे शहरवासियों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ी। पिछले 24 घंटे में हरदा में हुई 10.1 मिलीमीटर बारिश सुबह आठ बजे दर्ज की गई। टिमरनी में सिर्फ 1.0 मिमी वर्षा हुई। खिरकिया में बारिश जीरो रही।

नवरात्र आने को है लेकिन हरदा जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया है। एक जून से देखें तो मानसून मौसम में 22 सितंबर तक 1113.5 मिमी के ग्राफ पर औसत वर्षा पहुंची है। यह बढ़त भी सितंबर में रुक-रुककर हो रही बारिश से संभव हो सकी। मौसम में लगातार बदलाव रहे हैं। बारिश के साथ-साथ कभी रात में ठंडक घुल जाती है तो दिन गर्मी उमस का महसूस कराने लगता है। इसके चलते वायरल फीवर घर-घर पांव पसार रहा है। पिछले साल इसी समय तक जिले में औसत वर्षा 1619.7 मिमी हो चुकी थी। जिले की सामान्य वर्षा 1261.7 मिमी है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी कम से कम 148.2 मिमी बारिश की और जरूरत है।

अब तक की बारिश

स्थान2014 2013

हरदा 1116.9 1688.7

टिमरनी 1059.4 1521.0

खिरकिया 1164.3 1649.6