चूड़ामणि देवी का मंदिर बनेगा
चूड़ामणि देवी का मंदिर बनेगा
हरदा| मांचूड़ामणि देवी के मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार करने प्रताप कॉलोनी में राजू पारे के निवास पर बैठक हुई। बैठक में तीन स्थलों में से किसी एक जगह मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाया गया। हंडिया, हरदा टिमरनी में से किसी एक जगह मंदिर की नींव रखने स्थल चयन समिति का गठन किया गया। इसके पहले दीपगांव में मंदिर की निर्माण प्रक्रिया को स्थगित किया गया।