पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजने लगे मां के दरबार, व्यवस्था में जुटे समिति सदस्य

सजने लगे मां के दरबार, व्यवस्था में जुटे समिति सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामीगुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के चलते जगह-जगह मां दुर्गा की शेर पर बैठी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इन्हीं तैयारियों के चलते मूर्तिकार प्रतिमाओं को स्वरूप देने में जुटे हुए हैं।

नगर में कई जगह देवी दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। आनंद नगर, छीपाबड़ थाना चौराहा पर मूर्ति निर्माता विकास सोनेर ने बताया कि इस बार 45 प्रतिमाएं बना रहे हैं। लगातार बारिश के कारण काम में देरी हुई है। नगर सहित आसपास के कई गांवों में प्रतिमाएं जाएंगी।

इस बार दुर्गा देवी के साथ भैरो बाबा, हनुमान की प्रतिमा वाली एक मूर्ति के निर्माण के समय से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। वहीं पर्व के चलते कुछ श्रद्धालु साईंबाबा और भोलेनाथ की प्रतिमाएं भी स्थापित करेंगे। छीपाबड़ वार्ड 15 में खेड़ा पर इस साल भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापना की जानकारी है।

गुरुवार से शुरू होगी मां की उपासना

गांधी चौक पर बनेगा फूलांे का बंगला

सोडलपुर। मां दुर्गा की प्रतिमा संवारता कलाकार। िद्वतीय चित्र में टिमरनी नगर में दुर्गा पंडाल सजाने में लगे समिति के लोग।