नगर को खुले में शौच से मुक्त बनाने सुझाव मांगकर की चर्चा
रेन बसेरा में मंगलवार को नगर को खुले में शौच से मुक्त करने परिचर्चा रखी। इसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नगर को खुले में शौच से मुक्त करने पर चर्चा की और सुझाव दिए। इस दौरान एसडीएम सपना लौवंशी, तहसीलदार भानुप्रतापसिंह, जनपद सीईओ एमएस एक्का, सीएमओ नगर परिषद एचआर खाड़े, उपाध्यक्ष नप नन्हेलाल कौशल, विधायक प्रतिनिधि नप विजय गोयल मौजूद थे। शासन स्तर से मिले निर्देश के अनुसार ग्रामीण क्षेेत्रों की तरह अब नगरीय क्षेत्र को भी खुले मे शौच से मुक्त किया जाना है। इसे लेकर जिले की नगर पंचायत टिमरनी को चुना है। मुहिम तहत के तहत खुले में शौच से मुक्त होने वाली टिमरनी नगर पंचायत प्रदेश की पहली परिषद होगी। कार्यक्रम में एसडीएम लौवंशी ने कहा इस मिशन में सभी को आगे आना होगा। शहर और वार्डों में ध्यान देना होगा। उन्होंने नगर के वार्ड 1, 2, 14, 15 पर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा शासन स्तर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिला पंचायत से ऑपरेशन मल युद्ध की टीम ने प्रोजेक्टर पर जानकारी दी और लोगों से भी चर्चा की। सीएमओ ने बताया नगर में 240 परिवार शौचालय विहीन है। साल 2014-15 में 500 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला था। इसमें से 319 शौचालय का निर्माण हो चुका है। फिलहाल 240 शौचालय के टेंडर हो चुके हैं।
टिमरनी, बैठक में शामिल हुए लोग।