स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
टिमरनी | जैव विविधता एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील दुबे ने नगर के मुख्य मार्गों पर गति अवरोधक बनाने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को एसडीएम सपना लौवंशी को इस संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया नगर से लगे टिमरनी-होशंगाबाद स्टेट हाईवे, इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे, टिमरनी से करताना मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। इन मार्गों पर स्कूल, मंदिर और पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, सरकारी कार्यालय भी पड़ते है। यातायात के दबाव के चलते हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने इस समस्या को देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
----------