शिशु वाटिका कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा
सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को शिशु वाटिका कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें ने दर्शकों का मनमोह लिया। देश भक्ति, पर्यावरण प्रेम सहित अन्य कार्यक्रमों को सराहना मिली। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत के बाद आह टमाटर, नंबर वन की दौड़, आलू बोला, दादाजी की हंसी, कृष्णा की बांसुरी सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। महुआ झरे गीत में अविरल और साथियों एवं शंकर जी का डमरू गीत में शौनक भुस्कुटे एवं साथियों ने सुंदर प्रस्तुति से सभी की वाहवाही लूटी। बच्चों ने इस अवसर पर विविध वेशभूशा में भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में टिमरनी में संचालित सात बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. अर्पिता गद्रे ने की। मुख्य अतिथि अंबिका साकल्ले और विशेष अतिथि राजकुमारी गौर थी। इस दौरान विद्यालय के शांतनु रायखेरे, दुर्गाशंकर, किशोरी प्रिया पाटिल और मेघा बेस, कुमारी दृष्टि कुशवाहा मौजूद थीं।