पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच, सचिव ने रख लिए बीपीएल कार्ड, नए कार्ड भी नहीं दे रहे

सरपंच, सचिव ने रख लिए बीपीएल कार्ड, नए कार्ड भी नहीं दे रहे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैडम हम गुल्लास की इंदिरा आवास कॉलोनी में रहती हैं। सरपंच और सचिव ने हमारे बीपीएल कार्ड रख लिए हैं। अब नए कार्ड भी बनाकर नहीं दिए जा रहे हैं। यह गुहार मंगलवार को दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम सपना लौवंशी से लगाई। इसमें उन्होंने नए कार्ड उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष तेजराम बेड़ा के साथ पहुंची गुल्लास की महिलाओं ने बताया वे सभी गांव की इंदिरा आवास कालोनी में निवास करती हैं। मेहनत-मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके बीपीएल राशन कार्ड को सरपंच, सचिव ने अपने पास यह कहते हुए जमा कर लिया कि उन्हें नए कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। लेकिन 6 माह बाद भी अब तक उन्हें कार्ड नहीं मिल पाए हैं। इसके अलावा महिलाओं ने कहा बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। प्रत्येक माह 200-300 रुपए तक बिल आता है। पहले 11 रुपए प्रतिमाह बिल दिया जाता था। महिलाओं के मुताबिक मनरेगा के तहत उन्होंने एक माह तक काम किया, लेकिन मजदूरी नहीं मिली है। गुल्लास और जलोदा के ग्रामीणों को वृद्वावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। महिलाओं ने बताया शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिली है। इसके चलते गांव में शौचालयों का निर्माण अधूरा है। उन्होंने एसडीएम से समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग। इस दौरान दुर्गाबाई, ममताबाई, सुमित्राबाई, सेवंती बाई, मंजूबाई, द्रोपतीबाई, संजू बाई, देवीबाई, राजू, महेंद्र आदि मौजूद थे। इस संबंध में एसडीएम सपना लौवंशी ने कहा महिलाओं द्वारा शिकायतों को लेकर आवेदन दिया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।

टिमरनी। एसडीएम से शिकायत करती हुईं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...