पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरणबद्ध आंदोलन चलेगा 13 को होगा सद््बुद्धि यज्ञ

चरणबद्ध आंदोलन चलेगा 13 को होगा सद््बुद्धि यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में खेल मैदान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत 13 फरवरी को वसंत पंचमी पर सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को जोड़ने के लिए मुहिम चलेगी। यह निर्णय मंगलवार को यशवंत गार्डन में हुई जनसंघर्ष समिति की बैठक में लिया। इसमें लोगों ने अपने सुझाव भी रखे। बैठक में विधायक संजय शाह, अधिवक्ता प्रकाश टांक और समिति के अध्यक्ष सालिगराम चंदेल मौजूद थे।

बैठक में खेल संगठनाें, सामाजिक, राजनैतिक संगठन और नागरिकों ने खेल मैदान की मांग को लेकर आगे की रूपरेखा पर विचार रखे और सुझाव भी दिए। मालूम हो, जनसंघर्ष समिति नगर में खेल मैदान और बस स्टैंड की मांग को लेकर मुहिम चला रही है। समिति के सचिव डाॅ. राजेंद्र शर्मा ने बताया 13 जनवरी को 2008 को हुई समिति की बैठक में खेल मैदान को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। इसे नगर परिषद को सौंपा गया। साथ सीएम को भी प्रस्ताव भेजा गया। उन्होंने बताया राधास्वामी संस्था को लीज पर दी गई जमीन के संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी, लेकिन सात साल बाद भी जानकारी नहीं मिल पाई। इसी वजह से समिति जमीन पर संस्था का अतिक्रमण मान रही है। हाल ही में विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, प्रमुख सचिव आदि को को आवेदन दिया। इसमें लीज समाप्त करने की मांग की गई। इसके अलावा राज्य सूचना आयुक्त को आरटीआई में दूसरी अपील की। इसे स्वीकार कर लिया गया है। बैठक में विधायक शाह ने कहा वे इस लड़ाई में जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा विधानसभा में भी इस मामले को उठाया है। जनता को पूरी ताकत से आगे आना होगा।

सद््बुद्धि यज्ञ करेगी समिति
जनसंघर्ष समिति के प्रवक्ता सुभाष जायसवाल ने बताया मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत वार्ड स्तर पर समिति गठित की जाएगी। साथ ही मुहीम को लेकर धन संग्रह भी किया जाएगा। उन्होंने बताया 13 फरवरी को बसंत पंचमी पर सदबुद्ध यज्ञ की रूपरेखा तय की गई है।

बैठक में आए सुझाव
दीपक बिल्लौरे ने कहा इस मुहीम में वार्ड स्तर पर समिति बनना चाहिए। इस मामले में क्षेत्र के विधायक और सांसद को भी पहल करनी चाहिए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने कहा लीज शासन स्तर से समाप्त की जा सकती है। खिलाड़ी और नागरिक के सहयोग से यह किया जा सकता है। इसके लिए विधायक शाह को पहल करनी चाहिए। डाॅ. विजय कानवा ने कहा इस मुहीम में चरणबद्ध और शांतिपूर्ण आंदोलन चलाना चाहिए। इसके अलावा अधिवक्ता रामचंन्द्र बरसले, अरूण तिवारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, कबड्‌डी कोच मुबारिक शाह ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान हरिभाऊ गद्रे, सरपंच संघ अध्यक्ष गंगाराम गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी, समिति संरक्षक ओमप्रकाश गोयल, विजय सावनेर, आनंद जैन, विधायक प्रतिनिधि बद्रीनारायण राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खेल संगठनों ने दिया समर्थन
बैठक में खिलाड़ियों , जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान खेल प्रतिनिधियों की ओर से दीपक पटवारे ने कहा मुहिम को सभी खिलाड़ियों का समर्थन है। नगर में खेल मैदान और बस स्टैंड के लिए जमीन नहीं है। लीज समाप्त होने के बाद नगर का विकास हो सकेगा। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी विचार रखे।

टिमरनी। बैठक में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग।

खबरें और भी हैं...