पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7वें वेतन विसंगतियों को लेकर रेलकर्मियों को जागरूक किया

7वें वेतन विसंगतियों को लेकर रेलकर्मियों को जागरूक किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वोटिंग के बाद होगा हड़ताल का फैसला

भास्कर संवाददाता | हरदा

पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन के कर्मचारियों की चेतना यात्रा सोमवार को समाप्त हो गई। चेतना यात्रा के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने सात वे पे-कमीशन की विसंगतियों के विरोध में खंडवा से लेकर डोलरिया तक सेक्शन वाइज मिलकर कर्मचारियों को जागरूक किया। यात्रा 1 फरवरी से शुरू हुई थी। यूनियन के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा ने बताया कि चेतना यात्रा में सेक्शन के सभी कर्मचारियों से संपर्क किया है। ताकि हड़ताल के संबंध में निर्णय ले सकें। इसके लिए वोटिंग भी कराई जाएगी। वोटिंग 11 और 12 फरवरी को होगी। वोटिंग हरदा, खिरकिया, टिमरनी, खंडवा, छनेरा और सिवनी-मालवा पर वोटिंग होगी। इसमें मताधिकार के आधार पर तय करेंगे कि हड़ताल होगी या नहीं।

यह है मांगे
सातवे पे-कमीशन की विसंगतियां दूर करें।

न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाए।

महिलाओं कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखें।

एचआरए 10-20-30 के हिसाब से दें।

वेतन से लगातार हो रही कटौती को कम करें।

खबरें और भी हैं...