पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना रीडिंग के दे रहे बिजली बिल

बिना रीडिंग के दे रहे बिजली बिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 5 के उपभोक्ता ने अधिकारी से की शिकायत

भास्कर संवाददाता | टिमरनी

जनवरी का बिजली बिल उपभोक्ताओं को बगैर रीडिंग के दिए जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। नगर के वार्ड 5 के उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में शिकायत की। उपभोक्ताओं ने बताया वे सभी मजदूर वर्ग से हैं। वे बिजली के बिलों का समय पर भुगतान भी करते हैं। जनवरी माह का बिल बिना रीडिंग के अधिक राशि का दे दिया है। इसके कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

उन्होंने बिल में सुधार करने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने शिकायत के साथ बिजली बिल की कापी भी दी है। बिलों में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायत करने वालों में किशोरी लाल, श्यामलाल, गोविंद, रामगोपाल, दिनेश, पवन, राजकुमार, संतोष, लीलाबाई, सरोज, सरिता और किरण सहित अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...