पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राम ने किया मृग का शिकार, रावण ने सीता हरण

राम ने किया मृग का शिकार, रावण ने सीता हरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव में चल रही रामलीला के दौरान रविवार रात को कलाकारों ने सीता हरण का मंचन किया। इस दौरान हिरण बनकर आए मारीच का शिकार करने के लिए भगवान राम वन में जाते हैं। भगवान का वाण लगते ही हिरण (मायावी राक्षस मारीच) सहायता के लिए लक्ष्मण को पुकारता है। लक्ष्मण भगवान राम की मदद के लिए जाते हैं। इसी बीच साधु के वेश में आया रावण भिक्षा के बहाने माता सीता का हरण कर लंका ले जाता है। माता सीता के हरण के साथ ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु उदास हो जाते हैं।

गांव के शशि मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण, सूर्पणखा संवाद का सुंदर मंचन किया। इसमें पंचवटी में ठहरे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के दृश्य और संवाद अदायगी ने खूब वाहवाही लूटी। वन में भ्रमण कर रही सूर्पणखा भगवान राम पर मोहित होकर उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। इसे वे ठुकरा देते हैं। इसके बाद राक्षसी लक्ष्मण से विवाह करने की इच्छा जताती है। उनके इंकार करने पर नाराज सूर्पणखा माता सीता पर आक्रमण कर देती है। गुस्साए लक्ष्मण राक्षसी की नाक काट देते हैं। इसके बाद रोते हुए राक्षसी अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचती है। लंकापति रावण अपनी बहन का बदला लेने के लिए मारीच के साथ मिलकर छल करता है और माता सीता का हरण कर ले जाता है। इस मौके पर श्रद्धालु भगवान राम के जोरदार जयकारे लगाते हैं। रामलीला के दौरान अगस्त्य मुनि लखनलाल पांडे, सीता का सत्यम भंडारी, सूर्पणखा का अभिषेक भंडारी, मृग का नर्मदा प्रसाद मालवीय, जोगी रावण का ओमकार भंडारी, खरदूषण का गणेश मुसरेला एवं त्रिशला का किरदार रामखिलोन गौर ने निभाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गौर, जनपद सदस्य माया गौर, गंगा बाई वर्मा, मंडी सदस्य माखन पटेल, रहटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गौर, भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम डूडी के अलावा बालागांव, फुलड़ी, हरदा, टिमरनी, धौलपुर, नकवाड़ा, खमगांव, रहटगांव महेंद्रगांव, नजरपुरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान रहटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष गौर ने सांसद निधि से मंडल को 5 हजार रुपए की राशि दिलाए जाने का आश्वास दिया।

झाड़बीड़ा। रामलीला में सुर्पणखा और रावण संवाद का मंचन करते हुए कलाकार।

आयोजन
खबरें और भी हैं...