प्रेरकों के सहयोग से शुरू होगा दस्तक अभियान
प्रेरकों के सहयोग से शुरू होगा दस्तक अभियान
टिमरनी| स्कूल चले हम अभियान के प्रेरकों के सहयोग से दस्तक अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत स्कूल से बाहर के बच्चों के की शिक्षा और उनके स्कूलों में ठहराव को सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश दिए हैं। इसमें कहा है कि हाल ही में हुए प्रतिभा पर्व में यह देखने में आया है कि डी और ई ग्रेड में वे बच्चे शामिल है जो अधिकाशंतः: स्कूल से अनुपस्थित रहते है। लगातार एक माह तक अनुपस्थित या तीन माह में 20 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले बच्चों को स्कूल से बाहर की श्रेणी मे रखा गया है। जिले के प्रेरकों का सहयोग लेते हुए दस्तक अभियान के तहत स्कूल से बाहर रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। इस संबंध में बीआरसी कार्यालय को निर्देश मिले हैं।