झुमकी और चेन चमकाने का झांसा देकर जेवर चुराए
आभूषण का बाजार में मूल्य करीब 45 हजार रुपए
भास्कर संवाददाता | मगरधा
सोने-चांदी के आभूषण चमकाने के बहाने बाइक सवार दो बदमाश गांव के एक डॉक्टर के घर से सोने की झुमकी और चेन ले भागे। घटना रविवार शाम की है। डॉक्टर ने सोमवार सुबह टिमरनी थाने में लिखित शिकायत की है।
शिकायत में डाॅ. समीर विश्वास ने बताया बीती शाम उनके घर पर प|ी प्रतिमा अकेली थी। इसी दौरान गहनों को चमकाने के लिए बाइक पर दो युवा आए। उनकी प|ी ने युवाओं को सोने-चांदी के आभूषण साफ कराने को दिए। इसी बीच एक युवा ने प्रतिमा से पानी गर्म करके लाने के लिए कहा। महिला घर के अंदर पानी गर्म करने के लिए चली गई। इसके बाद सोने की झुमकी और एक चेन लेकर दोनों युवा बाइक से रफूचक्कर हो गए। उन्होंने दोनों बदमाशों को ढूंढने का खूब प्रयास किया, लेकिन नहीं मिले। इसके बाद डॉ. विश्वास ने रहटगांव थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने चोरी गए आभूषण का बाजार मूल्य करीब 45 हजार रुपए बताई है।
0000