जनसंघर्ष समिति की बैठक आज
टिमरनी| नगर में खेल मैदान की मांग को लेकर जनसंघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को रेन बसेरा में 4 बजे से होगी। समिति के सचिव डाॅ. राजेंद्र शर्मा के बताया बैठक में आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी। इस दौरान सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।