न्यायालय परिसर में हुआ विवाद
न्यायालय परिसर में हुआ विवाद
हरदा | गुरुवार को न्यायालय परिसर में आरोपी और पीड़िता के परिजनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। मालूम हो टिमरनी थाना क्षेत्र में 4 माह पहले एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया था। मामले में गुरुवार को पीड़िता के बयान होने थे। इसी के चलते वह परिजनों के साथ आई थी। तभी आरोपी मुकेश राठौर और पीड़िता के परिजनों के बीच न्यायालय परिसर में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जब इस बारे में पुलिस से जानकारी ली तो देर रात तक किसी भी पक्ष ने प्रकरण दर्ज नहीं कराया था।