शिविर में खराब मशीन लेकर पहुंचे राशन दुकान संचालक
शिविर में खराब मशीन लेकर पहुंचे राशन दुकान संचालक
टिमरनी| राशन वितरण के लिए दुकानों पर लगी पीओएस मशीन में खराबी आने से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। गुरुवार को रेन बसेरा भवन में पीओएस मशीन में गड़बड़ी को लेकर शिविर लगाया गया। इसमें राशन दुकान संचालन मशीनों को लेकर पहुंचे। दुकान संचालकों ने बताया मशीनों में खराबी के कारण काफी परेशानी हो रही है। मशीन करीब तीन माह का वितरण होना बता रही है। उन्होंने बताया सेल्समैनों को अधिकारियों द्वारा अप्रैल 2015 से 8400 रुपए वेतन देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। शिविर के दौरान मशीनों में सुधार किया गया। इस दौरान टिमरनी और रहटगांव तहसील की राशन दुकानों के संचालक मौजूद थे।