पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष से की मांग
पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष से की मांग
टिमरनी| जनपद सदस्य विजयसिंह राजपूत ने गुरुवार को पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक के नगर आगमन पर उनसे क्षेत्र के सिद्ध स्थल भादूगांव के गौमुख को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में भादूगांव सिद्ध क्षेत्र में शामिल है। गोमुख से ताप्ती नदी का जल निकलता है। इस कुंड में स्नान को लेकर लोगों की आस्था जुड़ी है। फिलहाल यहां का विकास रुका हुआ है। साथ ही छिदगांव मेल में मोरंड और गंजाल नदी का संगम है। यहां पर गंजालेश्वर महादेव का मंदिर और मठ स्थापित है। लेकिन यहां स्नान के लिए घाट की व्यवस्था नहीं है। दोनों ही क्षेत्रों को पर्यटन विकास निगम से सहयोग से विकसित किए जाने की मांग की गई। इस दौरान आगमन पर निगम अध्यक्ष तपन भौमिक का सम्मान किया।
इस दौरान सुनील दुबे, भागीरथसिंह भोपाली, मानसिंह सागर आदि मौजूद थे।
-------