नौ दिनी रामकथा प्रवचन आज से
नौ दिनी रामकथा प्रवचन आज से
हरदा| विश्व कल्याण की कामना से नव कुंडात्मक श्री महारुद्र यज्ञ सहस्त्र चंडी महायज्ञ और सवा पांच लाख पार्थिवेश्वर पूजन तथा रामकथा प्रवचन कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से होगी। कार्यक्रम विट्ठल नगर टिमरनी में पानी की टंकी के पास होगा। आयोजन समिति ने बताया सोमवार को विशाल शोभायात्रा निकालेगी। मंगलवार को यज्ञ मंडप प्रतिष्ठा के बाद पार्थिवेश्वर पूजन शुरू होगा। 17 फरवरी को अरणी मंथन ग्रहमख हवन आरंभ होगा। 23 फरवरी को महंत सालिगराम दास महाराज की पुण्यतिथि पर भंडारा होगा।
आयोजन में रोजाना दोपहर 1 से 3 बजे तक शिरोमणी देवी रामकथा का वाचन करेगी।