अमावस्या पर 9 मार्च को होगा सूर्य ग्रहण
वर्ष 2016 में चार ग्रहण पड़ेंगे। इसमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण शामिल हैं। इसी दौरान 13 सितंबर सूर्य ग्रहण, 18 सितंबर चंद्र ग्रहण होगा। दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं पड़ेंगे। इसके पूर्व 4 अप्रैल 2015 को चंद्र ग्रहण ग्रहतोदित दिखाई दिया। अब 9 मार्च 2016 को फाल्गुन अमावस्या को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण खडग्रास रूप में दिखाई देगा।
पं. मुरलीधर व्यास के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारत के पश्चिम-उत्तर क्षेत्रों में दिखाई नहीं देगा। देश के दक्षिण-पूर्व सूर्य ग्रहण दिखाई पड़ेगा। इसके अलावा मध्य क्षेत्र में भी कुछ जगह दिखाई देगा। हरदा में 9 मार्च को 6ः38 बजे सूर्य उदय होगा। इसके कारण 9 मिनिट तक ग्रहण रहेगा। इसी तरह टिमरनी में 6 बजकर 37 मिनिट सूर्य उदय होगा, जो 10 मिनिट तक रहेगा। वहीं खिरकिया में 6 बजकर 39 मिनट पर सूर्य उदय होने से 8 मिनिट तक ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण तड़के 4ः51 बजे लगेगा। इसका मोक्ष सुबह 6ः47 बजे होगा। ग्रहण का वेद 8 मार्च को शाम 4ः51 बजे लग जाएगा। इसमें बालक, वृद्ध, रोगी के लिए सूतक 9 मार्च की रात्रि 1ः51 बजे लगेगा।
इस तरह रहेगा राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
पं. व्यास के अनुसार सूर्य ग्रहण का राशियों पर अलग-अलग प्रभाव रहेगा। सूर्य ग्रहण के चलते मेष राशि वालों को लाभ, वृषभ को सुख मिलेगा। इसी तरह ग्रहण के चलते मिथुन को सम्मान नाश, कर्क को कष्ट, सिंह को स्त्री पीड़ा, कन्या को कलह हो सकती है। उन्होंने बताया तुला राशि को चिंता, वृश्चिक को दुख, धनु को लक्ष्मी प्राप्ति, मकर को क्षति, कुंभ को घात कष्ट और मीन राशि को हानि का खतरा बना रहेगा।