बिजली कटौती से लोग परेशान
टिमरनी| लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। बगैर सूचना के कटौती हो रही है। जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को शहरी क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ी। आए दिन कंपनी बगैर किसी तय शेड्यूल के बिजली कटौती कर रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आने वाले गर्मी के मौसम में हालात और खराब हो सकते हैं। नगर के मोहित यादव, तरुण यदुवंशी, शिवा परदेशी, अतुल कुशवाहा ने बताया कंपनी के अधिकारियों से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।