पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगैर अनुमति मदरसा निर्माण रुकवाया

बगैर अनुमति मदरसा निर्माण रुकवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगैर अनुमति मदरसा निर्माण रुकवाया

भास्कर संवाददाता|
टिमरनी

तहसील के तहत आने वाले छिदगांव मेल में बगैर अनुमति किए जा रहे निर्माण को राजस्व और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। राजस्व विभाग के आरआई मोहन ठाकुर, पटवारी संतोष काजले ने मौका पंचनामा बनाया। एएसआई विजय जाट ने संबंधित पक्ष को निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत दी। जानकारी के मुताबिक छिदगांव मेल में एक निजी जमीन पर बगैर अनुमति के मदरसे का निर्माण चल रहा था। इसके संबंध में प्रशासन को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे राजस्व अमले ने जांच के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरआई ठाकुर ने बताया छोटेलाल की जमीन पर बगैर अनुमति के गांव के ही असलम द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसे रुकवा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...