कॉलेज में मनाया वसंत उत्सव
अमृत श्री कॉलेज में शनिवार को वसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती का पूजन किया। छात्रों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अमित पालवे ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। सहायक प्राध्यापक सोहन राजपूत ने काव्य पाठ किया। प्रीतम तंवर ने वसंत आया गीत गाया। कॉलेज के छात्रों ने भी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रोहित मालवीय, पंकज उइके, अंकुश चौहान, वर्षा दोगने, सलोनी जैन, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
----